सोनभद्र। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का भुगतान दो अक्तूबर को किया जाएगा।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि पूर्व दशम (कक्षा 9-10) और दशमोत्तर (कक्षा 11-12) के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति के लिए संशोधित समय-सारिणी जारी कर दी गई है।
समय-सारिणी के अनुसार छात्रों के रजिस्ट्रेशन/ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर तय की गई है।
वहीं, छात्रों को अपने आवेदन की हार्ड कॉपी आवश्यक संलग्नकों के साथ चार नवंबर तक विद्यालय में जमा करनी होगी। विद्यालय स्तर पर आवेदन पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन और अग्रसारण 31 अगस्त तक किया जाएगा।
इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक की तरफ से वास्तविक छात्रों का सत्यापन एक से नौ सितंबर तक किया जाएगा।
निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्रवृत्ति की धनराशि दो अक्तूबर को डीबीटी के माध्यम से छात्रों के खातों में भेजी जाएगी।