फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के आखिरी सोमवार को शिवालयों में उमड़़े श्रद्धालु

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज वीरेश्वर महादेव मंदिर में सावन के पांचवें सोमवार का पूजन अर्चन करती महिलाएं। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र/घोरावल। सावन के आखिरी सोमवार को दर्शन पूजन करने के लिए शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची। श्रद्धालुओं ने जल एवं दूध से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर विधि विधान से पूजन अर्चन किया। तमाम श्रद्धालु शिवालयों में और अपने घरों में रुद्राभिषेक कराया। वहीं घोरावल के सतद्वारी स्थित उमामहेश्वर मंदिर बंद होने के बावजूद श्रावण माह के आखिरी सोमवार को सैकड़ों श्रद्धालुगण मंदिर पहुंचे और मंदिर की सीढिय़ों पर शीश नवाकर लौट गए। मंगलवार को मंदिर सामान्य श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। राबट्र्सगंज नगर से करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर रौप पहाड़ पर स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर, विरेश्वर मंदिर, सोभनाथ मंदिर, बरैला स्थित अर्धनारीश्वर मंदिर, शाहगंज के पास गौरीशंकर मंदिर में सावन केे आखिरी सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। गंगा जल एवं दूध से अभिषेक कर विधि विधान से पूजन अर्चन किए। आखिरी सोमवार होने के नाते कई शिवमंदिरों में और घरों में रुद्राभिषेक श्रद्धालुओं ने कराया। रक्षाबंधन होने के नाते थे छुट्टी मना रहे लोग शिवालयों में जाकर घर परिवार में खुशहाली की कामना किए। शिवालयों में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गये थे। उधर घोरावल के सतद्वारी स्थित उमामहेश्वर मंदिर के मंदिर के पुजारी अजय गिरी ने बताया कि शिवद्वार मंदिर में श्रावण मास में हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं एवं कांवडिय़ों का आगमन होता है। यह जिले का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है। लेकिन इलाके में कोरोना संक्रमण के चलते श्रावण माह में पूरे महीने भर मंदिर को बंद कर दिया गया था और सिर्फ पुजारी ही नियमित तौर पर पूजा अर्चना करते रहे। उन्होंने बताया कि श्रावण मास के आखिरी सोमवार को भोर में भगवान भोलेनाथ एवं माता पावज्ती के विग्रह का श्रृंगार किया गया और विश्व के कल्याण एवं कोरोना महामारी से मानव समाज की रक्षा करने की प्राथज्ना की गई।श्रावण माह का आखिरी सोमवार होने के कारण बड़ी संख्या में भगवान भोलेनाथ के भक्तगण मंदिर परिसर पहुंचे।मंदिर के कपाट बंद होने से मंदिर की सीढिय़ों पर ही प्रणाम कर श्रद्धालुओं ने भगवान शिवशंकर एवं आदिशक्ति माता भगवती का आशीवाज्द लिया।पुजारी अजय गिरी ने बताया कि मंगलवार से शिवद्वार मंदिर के कपाट खुलेंगे और सामान्य श्रद्धालुगण मंदिर में दशज्न पूजन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें