फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूरी एक्सप्रेस अब चंडीगढ़ होकर चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रेलवे बोर्ड ने देश भर में 50 रेलगाड़ियों के रुट संचालन में बदलाव किया है। रेलवे परामर्शदात्री समिति के सदस्य एसके गौतम ने बताया कि टाटा नगर से जम्मूतवी तक चलने वाली मूरी एक्सप्रेस रेनूकूट-चोपन -सोनभद्र स्टेशनों से होकर चंडीगढ़ होकर जम्मूतवी तक चलेगी। पूर्व में यह ट्रेन अम्बाला, सरहिन्द, साहनेवाल, लुधियाना होकर जम्मूतवी पहुंचती थी। अब यह अम्बाला, चंडीगढ़ होकर वाया लुधियाना जम्मूतवी पहुंचेगी। 2013 में चंडीगढ़-साहनेवाल वाया साहिबजादा ,अजित सिंह नगर(मोहाली) ,न्यू मोरिंडा जंक्शन 97 किमी नई रेल लाइन शुरू हुई थी, उसी रेल ट्रैक से यह गाड़ी गुजरेगी। उन्होंने बताया कि रेलवे बोर्ड द्वारा इस आशय का स्वीकृति पत्र सभी रेलवे के सभी जोनों को जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें