फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मगरमच्छ को मात देकर बचाई जान मछली पकड़ते वक्त किया था हमला

विज्ञापन
सोन नदी में मगरमच्छ के हमला घटना स्थल पर पहुंचे लोग।स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
सलखन। चोपन थानाक्षेत्र के करगरा चौधरान टोला में शनिवार सुबह मछली पकड़ने गए लल्लू साहनी (55) पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ ने उनका पैर अपने जबड़ों में दबोचकर नदी में खींचने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों की सक्रियता से उनकी जान बच गई। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। करगरा चौधरान टोला निवासी लल्लू साहनी शनिवार सुबह करीब सात बजे रोज की तरह सोन नदी में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान पानी में पहले से छिपे मगरमच्छ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। उनका पैर अपने जबड़ों में दबोच लिया। मगरमच्छ उन्हें नदी की ओर खींचने लगा। अचानक हुए हमले से घबराने के बजाय लल्लू साहनी ने साहस का परिचय देते हुए मगरमच्छ से जमकर संघर्ष किया और किसी तरह अपना पैर उसके जबड़ों से छुड़ाने में सफल रहे। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया, जिस पर आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हमले में उनके पैर में गंभीर चोटें आईं हैं। परिजन उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि नदी में मगरमच्छ होने से लोगों की जान जोखिम में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें