फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में जेई संगठन का सहयोग सत्याग्रह दूसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन द्वारा घोषित पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध व जूनियर इंजीनियर संवर्ग की लंबित न्यायोचित मांगो के समर्थन में मंगलवार से आयोजित दो दिवसीय सत्याग्रह को सफल बनाने के लिए संगठन के पदाधिकारी लगातार प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

परियोजना अध्यक्ष इं हरिशंकर चौधरी ने सत्याग्रह को सफल बनाने के लिए प्रत्येक परियोजना में मंडलवार पर्यवेक्षको की एक कमेटी बनाई है जो कार्यस्थल पर अनवरत विभागीय कार्यो को सफलतापूर्वक सम्पादन हेतु आवश्यक संसाधनो की व्यवस्था करने में सहयोग करेगी। इस कार्य दायित्व को नामित प्रत्येक पर्यवेक्षक ने अपनी टीम के साथ कार्यस्थल पर जाकर पूर्ण निष्ठा के साथ अधिकतम विद्युत उत्पादन हेतु अपने कार्यस्थल पर अनवरत पिछले 30 घंटे से कार्य कर रहे सहयोग सत्याग्रहियो (सदस्यो) से सम्पर्क किया। सम्पर्क कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक सदस्य अपने कार्यस्थल पर अधिकतम विद्युत उत्पादन हेतु कार्यरत मिला। पर्यवेक्षकजनों द्वारा भी उनको कार्यस्थल पर आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया। सचिव इं सत्यम यादव ने कहा कि संगठन द्वारा सहयोग सत्याग्रह का संचालन अपने आप में एक अनूठा प्रयोग है, जिसको प्रदेश भर के सभी संवर्ग संगठनो द्वारा सराहा जा रहा है। पर्यवेक्षक टीम में आशुतोष कुमार द्विवेदी, मनोज पाल, मनोज दूबे, नित्यानंद सिंह, लोकपति तिवारी, नवीन चावला, सचिनराज, सचिन कनौजिया, आवेश कुमार यादव, प्रवीण कुमार राय, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें