फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सरकार की नीतियों व योजनाओं का आमजन को मिले लाभ’

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं का लोगों को जानकारी दें। साथ ही योजनाओं का लाभ जरूरतमंद पात्र लोगों को दिलाने में मदद करें।
विज्ञापन

ये बातें भाजपा घोरावल मंडल इकाई की शनिवार को शिव मंदिर धर्मशाला परिसर में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कही। बैठक में पंचायत चुनाव की तैयारी पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि सरकार की नीतियों व योजनाओं का जरूरतमंदों को लाभ दिलाएं। बैठक में घोरावल मंडल के प्रभारी कृष्ण मुरारी गुप्ता को जिला महामंत्री नियुक्त किये जाने पर कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्रम व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अरुण पांडेय ने की। संचालन महामंत्री दीपक यादव ने किया। बैठक में कैलाश सिंह बैसवार, केपी मौर्या, शिवदास शास्त्री, राकेश उमर, संजय जायसवाल, आनंद पटेल, विद्या सागर मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें