फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
देश मे बढ़ती महंगाई को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को नगर स्थित पन्नूगंज मार्ग पर प्रदर्शन किया। केंद्र एवं प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी किए। नेतृत्व कर रहे जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि प्रदेश की सरकार का कार्यकाल करीब दो महीना शेष है। लेकिन प्रदेश मे महंगाई थमने का नाम नही ले रहा है। प्रदेश की सड़कें खस्ताहाल है। जर्जर सड़कों की वजह से आवागमन बाधित होता रहता है। कहा की सबसे ज्यादा अवैध खनन भाजपा सरकार मे हो रहा है.। खनन बंद होने से श्रमिक, मिस्त्री, व्यापारी सड़क पर हैं। किसी राजमिस्त्री को काम नही मिल पा रहा है। कहा कि टीईटी परीक्षा का पेपर बीयर के एक गोदाम के पते पर छपना बड़े घोटाले को दर्शाता है। भाजपा सरकार मे यूँ ही हर बार पेपर लीक होता रहता है। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने सपा की नीतियों को गिनाया। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से प्रदीप चौहान, मनीष यादव, मुन्ना कुशवाहा, संजय यादव, नीरज यादव, नौशाद खां, हीरा सोनकर, नूर आलम, ऊमाशंकर यादव, मोती कोल, गोपाल गुप्ता, बालचरन यादव, राजू सोनी, धीरज पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें