फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-14 स्टेट शतरंज चैंपियनशिप में संकल्प ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
एनर्जी कैपिटल यानी सोनभद्र के घोरावल के रहने वाले अनुराग तिवारी के पुत्र संकल्प तिवारी ने अंडर-14 आयु वर्ग में यूपी स्टेट शतरंज चैंपियनशिप में पहला स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। छह और सात जून को हुई राज्य स्तरीय ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता में उन्होंने आगरा के पार्थ भटनाकर को हराया। अब वे राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। संकल्प के पिता अनुराग तिवारी प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक हैं। उन्होंने बताया कि संकल्प छोटी उम्र से ही शतरंज प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे हैं। वर्ष 2015 में जब वे सात साल के थे तब ही अंडर-7 बालक वर्ग प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए चेन्नई गए थे। इसी क्रम में वे 2017 में गुड़गांव में अंडर-9 बालक वर्ग और वर्ष 2019 में अंडर 11 बालक वर्ग में दिल्ली में प्रतिभाग कर चुके हैं। संकल्प के छोटे भाई शाश्वत भी शतरंज के अच्छे खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें