फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सफाई कर्मचारियों की कमी से ध्वस्त हुई सफाई व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की सबसे बड़ी निकाय में सफाई व्यवस्था ध्वस्त है। आबादी के लिहाज से संसाधन और कर्मचारियों की कमी बेहतर सफाई में रोड़ा बन रही है। कुल 21 वार्डों में बंटे नगर की आबादी 90 हजार से करीब है, लेकिन सफाई कर्मचारियों की संख्या सिर्फ 90 है। इसमें भी 10-12 अक्सर अवकाश पर ही रहते हैं। ऐसे में तमाम कोशिशों के बाद भी नगर प्रशासन सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं कर पा रहा।
विज्ञापन

नगर पंचायत में कुल 21 टीपर हैं, जो हर वार्ड में प्रतिदिन डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करते हैं। गलियों में भी कूड़ा कलेक्शन के लिए हाथ ठेला की व्यवस्था की गई है, लेकिन सफाई कर्मचारियों के अभाव में नियमित सफाई, कूड़ा उठान की व्यवस्था सफल नहीं हो पा रही। सड़कों पर तो झाड़ू और कूड़ा उठ जा रहा है, लेकिन गलियों में कर्मचारी नहीं पहुंच पाते।प्रत्येक वार्ड मे करीब चार से पांच सफाईकर्मी ही हैं। वह सड़कों पर झाड़ू लगाने के साथ कूड़ा उठान और नालियों की सफाई भी करते हैं। मुख्य मार्गों पर तो टीपर चलता है तो लोग अपना कूड़ा उसमें फेंक देते हैं, लेकिन गली मोहल्लों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। मजबूरी मे लोग खाली पड़े जगहों पर कूड़े को फेंक रहे हैं।
500 की आबादी पर चाहिए एक सफाईकर्मी
नगर की आबादी करीब 90 हजार है, लेकिन सफाईकर्मी मात्र 90 हैं। मानक के हिसाब से 500 की आबादी पर एक सफाईकर्मी होने चाहिए, लेकिन वर्तमान में एक हजार पर एक सफाईकर्मी तैनात हैं। शुरू से ही सफाईकर्मी बढ़ाने की मांग की जा रही थी, लेकिन किन्हीं कारणों से सफाई कर्मियों की भर्ती नही हो पाई।
विज्ञापन

स्टोर में पड़ा है डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का सामान
नगर पंचायत ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए लाखों की लागत से सामान खरीदे थे, लेकिन सफाई कर्मियों की कमी के कारण वह उपयोग में ही नहीं लिए गए। कई महीनों से नगर पंचायत के स्टोर का सारा सामान इसी तरह रखा हुआ है।


कोट
नगर में सफाईकर्मियों की कमी से समस्या आ रही है। इसे देखते हुए ही नई भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही सफाईकर्मी की भर्ती हो जाएगी, तो गली मोहल्लों से घर-घर कूड़ा उठाने में तेजी आ जाएगी। -विश्राम प्रसाद बैसवार, चेयरमैन, अनपरा नगर पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें