फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चार वर्षों से फाइलों में दबा है मॉडल पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के विस्तारित क्षेत्र लोढ़ी (भेलाही बंधी के पास) में नगर पालिका की करीब छह बीघे जमीन पर करीब एक करोड़ रुपये की लागत से जिले का पहला मॉडल पार्क बनाने का प्रस्ताव है। पार्क में छोटे बच्चों के खेलने कूदने की व्यवस्था के साथ ही पाथवे, शौचालय, ओपन जिम सहित अन्य सुविधाएं विकसित होनी हैं। प्रस्ताव को चार वर्ष बीत गए, मगर शासन की तरफ से अब तक पार्क के लिए धनराशि नहीं मिल सकी। पालिका प्रशासन की तरफ से इस पर ध्यान नहीं दिए जाने से यह प्रस्ताव चार सालों से फाइलों में दबा पड़ा है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने जिला मुख्यालयों पर एक-एक मॉडल पार्क बनाने की घोषणा की थी। इसका निर्माण नगर पालिका प्रशासन की ओर से कराया जाना है।2019 में नगर पालिका प्रशासन ने लोढ़ी में भेलाही बंधी के पास भूमि की पैमाइश कराते हुए नगर पालिका की खाली पड़ी जमीन पर मॉडल पार्क का प्रस्ताव भेजा था। मगर चार साल बाद भी पार्क के लिए न तो धनराशि मिली और नहीं ही इसका निर्माण शुरू हो सका।
नगर का सीमा विस्तार हुए एक साल से अधिक समय बीत गया, बावजूद मॉडल पार्क का निर्माण कराने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। जिला मुख्यालय पर एक भी मॉडल पार्क नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। यदि लोढ़ी में प्रस्तावित छह बीघे जमीन में मॉडल पार्क बनता है तो यह जिले का सबसे बड़ा मॉडल पार्क होगा। अभी ओबरा में करीब पांच बीघा में मॉडल पार्क बना है। बता दें कि अभी नगर पालिका क्षेत्र में छोटे-बड़े चार पार्क हैं। इसमें एक चाचा नेहरू बाल उद्यान, नगर पालिका कार्यालय के सामने पुराना पार्क, अंबेडकर नगर में और रामसरोवर तालाब के पास है।
विज्ञापन

ओबरा में पांच बीघे में बना है पार्क
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद के अन्तर्गत 1989 में ओबरा नगर में चिल्ड्रेन पार्क जवाहर बाल उद्यान का निर्माण कराया गया था। उस समय डायरेक्टर ओपी धमिजा थे। इसके बाद पार्क जीर्ण शीर्ण अवस्था में हो गया। 2013 में नगर पंचायत की तत्कालिक चेयरमैन दुर्गावती देवी ने पार्क का जीर्णोद्वार कराया था। जिसका उद़्घाटन तत्कालीन मुख्य महाप्रबंधक ओबरा तापीय परियोजना इं.पी चौधरी ने किया था। यह पार्क पांच बीघे में बना है। पार्क के अंदर बच्चोंं के खेलने कूदने की सारी व्यवस्थाएं हैं।

कोट
जिला मुख्यालय लोढ़ी में मॉडल पार्क प्रस्तावित है। इसके लिए जमीन चयनित की गई है। मगर अभी इसके लिए धन नहीं मिला है। प्रस्तावित मॉडल पार्क बनाने के लिए जल्द धन आवंटित हो, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। -रूबी प्रसाद, चेयरमैन-नगर पालिका परिषद सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें