डाला। अवैध बालू लोड कर बृहस्पतिवार की रात भाग रहे टिपर को वन विभाग की टीम ने पीछा कर पकड़ लिया और उसे सीज कर दिया। वन विभाग के सेक्सन अधिकारी रमापति दूबे ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात कनहर नदी में टिपर पर अवैध बालू लोड किए जाने की सूचना मिलने पर वन कर्मी मौके पर जा पहुंचे। जहां से चालक बालू लोड टिपर को लेकर भागने लगा। इसकी सूचना वन कर्मियों ने तत्काल विभाग के संबंधित अधिकारियों को देने के बाद टिपर का पीछा करने लगे। गजराज नगर क्षेत्र में चालक अपने बचाव के लिए गाड़ी को खड़ा कर वहां से भाग गया। पीछा कर रहे वन कर्मी मौके पर जा पहुंचे और टिपर को कब्जे में ले लिया। तब तक मौके पर वन विभाग के एसडीओ जेपी सिंह, रेंजर अनिल सिंह समेत अन्य वन कर्मी मौके पर पहुंच गये। वाहन को वहां से लाकर ओबरा वन परिसर में खड़ा कर उसे सीज कर दिया गया।