दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के दिघुल गांव में दुद्धी-अमवार मुख्य मार्ग पर बुधवार की भोर करीब चार बजे एक बालू लदा टीपर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे आवागमन बाधित हो गया। हादसे में टीपर चालक सुनील मौर्या निवासी मारकुंडी को गंभीर चोट आई है। रास्ते से गुजर रहे एक व्यक्ति ने घायल चालक को सीएचसी दुद्घी में भर्ती कराया। जेसीबी से बालू और टीपर को सड़क के किनारे करवा कर आवागमन को बहाल कराया गया।