अनपरा। बीना पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत कैम्प में बुधवार को एक 53 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड सीढ़ी से नीचे गिर गया। आनन फानन में उसे बीना चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक़ कृष्णशिला परियोजना में राम कुमार झा (53) प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी करते थे।वह मुरलिया चौक मधुबनी बिहार के मूल निवासी थे। आवासीय परिसर के कैम्प में सीढ़ी से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें चिकित्सालय ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।