फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 के सैंपल भेजे, पांच की रिपोर्ट आई निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में गैर प्रांतों व जनपदों से आने वालों की रफ्तार थम नहीं रही है। शनिवार रात से रविवार दोपहर तक करीब 1600 लोग आए। इनमें से 1300 और क्वारंटीन सेंटरों में ठहराए गए करीब 200 अर्थात करीब 1500 लोगों को रोडवेज की बसों व अन्य संसाधनों से उनके घर भेजा गया। उधर, पिता -पुत्र की रिपोर्ट पाजिटिव मिलने के बाद राबर्ट्सगंज कोतवाली के लोहरा गांव में करीब 100 घरों के आसपास आधा किमी के घेरे में चारों तरफ से बैरिकेडिंग कर सील कर दिया गया है। लोगों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन व पुलिस के अधिकारी लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहे हैं। कोरोना संक्रमित के परिवार के अन्य सदस्यों के सैंपल भी जांच के भेजे गए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एसके उपाध्याय के मुताबिक रविवार को 37 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए और पांच जांच रिपोर्ट आई है। सभी निगेटिव हैं। इसके साथ ही अब तक कुल 811 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 688 की रिपोर्ट आई है। इसमें पांच पाजिटिव और 683 निगेटिव मिले हैं।
विज्ञापन

जिले से रोजी रोटी के तलाश में गैर प्रांतों एवं जनपदों में गए प्रवासी श्रमिकों का अपने घरों का लौटना हो रहा है। जिले से सटे मध्यप्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार के श्रमिकों का भी जिले की सीमा से होकर गुजरना हो रहा है। शनिवार रात से रविवार की शाम तक करीब 1600 लोग जिले में आए। इनमें से 1300 और क्वारंटीन सेंटरों में ठहराए गए करीब 200 अर्थात करीब 1500 लोगों को रोडवेज की बसों व अन्य संसाधनों से उनके घर भेजा गया। जिला अस्पताल में बने स्थान पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तेज बुखार, सर्दी जुकाम व खांसी से पीड़ित लोगों के सैंपल लिए गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें