राबर्ट्सगंज विकास नगर कालोनी सील कर सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस के जवान।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। कोरोना पाजिटिव मिले एक ही परिवार के सभी आठ लोग हुए स्वस्थ मुंबई से 29 मई को आए एक ही परिवार के सभी आठ सदस्यों की दूसरी जांच रिपोर्ट बुधवार को निगेटिव आई है। इससे चिकित्सकों ने राहत की सांस ली है। इनके अलावा बुधवार को पांच और लोगों की रिपोर्ट भी आई है। सभी निगेटिव हैं। इस बीच बुधवार को 102 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। अब तक 3346 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 2639 लोगों की रिपोटरज आ चुकी है। जिसमें से 2610 निगेटिव और 29 पाजिटिव मिले हैं। पाजिटिव मिले लोगों में से 17 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एसके उपाध्याय के मुताबिक जिन लोगों का इलाज अभी चल रहा है, उनमें पांच मिर्जापुर तथा सात मधुपुर स्थित 30 बेड के कोविड केयर तेंटर में भर्ती हैं। उधर, पाजिटिव मिले लोगों के आवास वाले इलाकों को सील किए जाने के बाद बुधवार को भी लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध जारी रहा। बैरिकेड िंग वाले स्थलों पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। ताकि कोरोना वायरस के फैलाव पर रोक लग सके। लोगों को घरों में ही रहने की अपील की जा रही है। लोगों को जरूरत के सामान घरों पर ही उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि सील किए क्षेत्रों में लाकडाउन के पालन को लेकर सख्ती बरती जा रही है। ताकि लोग घरों न निकलें।