फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांजिट प्वाइंटों से 101 लोगों के लिए सैंपल

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज स्थित क्वारंटीन सेंटर पर थर्मल स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में गैर प्रांतों से प्रवासी श्रमिकों समेत अन्य के आने-जाने का सिलसिला जारी है। ऐसे लोगों का ट्रांजिट प्वाइंट पर स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद उन्हें लंच पैकेट देकर बसों से गंतव्य को रवाना किया जा रहा। बुधवार को विभिन्न ट्रांजिट प्वाइंट व अन्य क्षेत्र से करीब 135 लोगों के सैंपल जांच के लिए लिये गए हैं। मंगलवार की रात से बुधवार की दोपहर तक गैर प्रांतों व जनपदों से अब तक करीब 450 लोग आ चुके हैैं, जिसमें से करीब 350 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बद उन्हें छोड़ दिया गया। कोविड 19 को लेकर इन दिनों पूरे देश में लॉक डाउन 5 चल रहा है। इस दौरान प्रवासी श्रमिकों के साथ ही अन्य लोगों का गैर राज्यों व जिलों से यहां आना जाना लगा हुआ है। इन लोगों के यहां आने पर उनकी जांच कराई जा रही है और उन्हें लंच पैकेट देकर रोडवेज की बसों से रवाना किया जा रहा है। डीएम एस. राजलिंगम समय-समय पर खुद निरीक्षण कर राहत शिविरों की जांच कर रहे हैं और व्यवस्था की जानकारी ले रहे हैं। गैर प्रांतों व जनपदों से आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग व अन्य जांच की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

बुधवार को चिकित्सकों की टीमें दोपहर तक अलग-अलग जगहों व ट्रांजिट प्वाइंट से 135 लोगों के सैंपल जांच के लिए ले चुकी थीं। सैंपल लेने का सिलसिला दोपहर बाद तक जारी रहा। अब तक 1557 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 1091 की रिपोर्ट आई है। जिसमें 1082 निगेटिव व नौ पाजिटिव मिले हैं। अब 466 रिपोर्ट का इंतजार है। सभी संक्रमित लोगों को यहां से मिर्जापुर भेजा गया था। जिसमें से बहराइच निवासी दो सगे भाइयों के अलावा मथुरा निवासी एक व्यक्ति स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट चुके हैं। छह अन्य का मिर्जापुर में इलाज चल रहा है। इस बीच मंगलवार को रात से बुधवार को दोपहर तक गैर प्रांतों व जनपदों से करीब 450 लोग आ चुके हैं। जिसमें से करीब 350 को थर्मल स्क्रीनिंग व अन्य जांच के बाद भोजन किट देकर रोडवेज की बसों से घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें