फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: सपा नेता के पिता की हादसे में मौत, ब्रेकर पर फिसली थी बाइक, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला

Sun, 04 Jun 2023 07:27 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी के जौनपुर जिलाध्यक्ष के पिता सोनभद्र स्थित अपनी बहन के घर आए थे। लौटते समय जिला अस्पताल के सामने ब्रेकर पर बिखरे बालू-भस्सी के कारण उनकी बाइक फिसल गई। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजावादी पार्टी की लोहिया वाहिनी के जौनपुर जिलाध्यक्ष के पिता की रविवार को लोढ़ी (सोनभद्र) में जिला अस्पताल के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। अस्पताल के सामने ब्रेकर पर बाइक फिसलने से वह सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन


जौनपुर शहर के मड़ियाहूं रेलवे क्रॉसिंग निवासी महेंद्र प्रताप (55) सदर कोतवाली क्षेत्र के सहिजन खुर्द गांव स्थित अपनी बहन के घर आए थे। यहां से अपने भांजे अश्वनी मौर्य (33) को साथ लेकर किसी काम से ओबरा गए थे। शाम को लौटते समय जिला अस्पताल के सामने स्थित हनुमान मंदिर के पास ब्रेकर पर बिखरे बालू-भस्सी के कारण उनकी बाइक फिसल गई।

पहिए के नीचे आने से सिर कुचल गया

बाइक चला रहे महेंद्र प्रताप सड़क की ओर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे सरिया लदे ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हेलमेट न होने के कारण ट्रक के पहिए के नीचे आने से उनका सिर कुचल गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे में अश्वनी बाल-बाल बच गया।
ये भी पढ़ें: सांसद लापता के पोस्टर के साथ सपाइयों का प्रदर्शन, कहा- कोरोना काल में बंद हुई हमारी ट्रेनें लौटाएं

विज्ञापन

आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। महेंद्र प्रताप के पुत्र भानु प्रताप मौर्य जौनपुर में सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष हैं।
विज्ञापन

हादसे की खबर मिलते ही परिवार सोनभद्र के लिए रवाना हो गया। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सरिया लदे ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें