फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस माफी के लिए समाजवादी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोविड-19 महामारी के दौरान भी प्राइवेट विद्यालयों में पंजीयन के नाम पर मनमाना फीस वसूली किए जाने के विरोध में सोमवार को समाजवादी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। तत्पश्चात जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्राइवेट विद्यालयों में फीस माफ किए जाने की मांग की गई। वक्ताओं ने एलकेजी से पीजी तक के प्राइवेट स्कूलों में फीस माफ करने की वकालत की। कहा, अप्रैल से अब तक की फीस जमा करने के लिए अभिभावकों पर विद्यालय प्रबंधन दबाव बना रहा है। इस पर रोक लगाई जाए। कहा कि पूर्व में जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन दिया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शन करने वालों में नीतिश पांडेय, ज्यूतेष कुमार, अजीत कनौजिया, अमन पाठक, राजन दुबे, दीपक केशरी, शमशेर अली, रिंकू चौबे, मनोज, विनीत पांडेय, मनीष मिश्रा, सूर्यकांत दुबे, सतीश यादव, मन्नू पांडेय, शुभम पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें