फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: भ्रामक सूचना देने पर अधिशासी अभियंता पिपरी के वेतन पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। इसमें शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं विद्यालयों में उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। विद्यालयों में विद्युतीकरण कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने अधिशासी अभियंता पिपरी की तरफ से प्रस्तुत जानकारी का सत्यापन दूरभाष से कराया। सत्यापन में जानकारी असत्य मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए अधिशासी अभियंता पिपरी के वेतन भुगतान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने और अधीक्षण अभियंता विद्युत को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय को निर्देशित करते हुए कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत जिन विद्यालयों में अभी तक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, उन्हें शीघ्र संतृप्त किया जाए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण को निर्देश दिया कि जिन विद्यालयों में पेयजल, शौचालय, रैंप, यूरिनल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं अनुपलब्ध हैं अथवा खराब स्थिति में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें