फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काटे मिले महंगे साखू के पेड़

Thu, 04 Jun 2015 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
नक्सल प्रभावित नगवां ब्लाक अंतर्गत सुअरसोत जंगल में करीब आधा दर्जन साखू के पेड़ काटे गए हैं। ये पेड़ सूअरसोत गांव स्थित पुलिस चौकी के पास मात्र 300 मीटर की दूरी पर स्थित है।  सूत्रों की मानें तो इस काम में कुछ वन कर्मियों के साथ पुलिस कर्मचारी भी संलिप्त हैं। हालांकि सूचना मिलने पर गुरुवार को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काटकर छोड़े गए लकड़ी के बोटे को कब्जे में ली। इस संबंध में डीएफओ एसबीपी सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो संबंधित वन कर्मियों से पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




 बता दें कि सोनभद्र वन प्रभाग के मांची रेंज स्थित सुअरसोत जंगल में हरे साखू के पेड़ों की अवैध कटाई जोरशोर से चल रही है। क्योंकि इस जंगल में पर्याप्त संख्या में साखू के पेड़ हैं। यहीं वजह है कि समय-समय पर वन कर्मियों की मिली भगत से साखू के पेड़ों की कटान कर धंधा चलता है। इसी का नतीजा रहा कि अभी हाल ही में सुअरसोत उजारीडीह के जंगल में आधा दर्जन से अधिक साखू के पेड़ों को काटा गया है। वह भी मुख्य सड़क के किनारे के पेड़ों को। सुअरसोत चौकी से महज 300 मीटर दूर पेड़ों की कटाई की गई है। ऐसी स्थिति में पेड़ों की कटान की आवाज जरूर सुनाई दी होगी। लकड़ी के बोटे को पुआल से ढककर रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें