फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: संरक्षा आयुक्त ने मोटर ट्राली से किया रेल लाइन का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। पूर्वी सर्किल कोलकाता के रेलवे संरक्षा आयुक्त सुवोमोय मित्रा ने बृहस्पतिवार को नई दोहरीकरण लाइन का निरीक्षण किया। पूर्व मध्य रेलवे धनबाद मंडल के जोगीडीह, गुरमुरा व सलईबनवा में मोटर ट्राली से निरीक्षण व गति परीक्षण किया। उनकी रिपोर्ट के बाद नई लाइन पर ट्रेनों के संचालन का रास्ता साफ होगा।
विज्ञापन

संरक्षा आयुक्त ने जोगीडीह से सलईबनवा तक मोटर ट्रॉली से निरीक्षण किया। नई रेल लाइन की सुरक्षा व कार्य की गुणवत्ता परखी। खामियों को शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने सलईबनवा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण भी किया। विभागीय अधिकारियों के साथ विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) सहित मंडल के अन्य उच्च अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें