स्थानीय थाना क्षेत्र के पटवध मोड़ के पास मंगलवार की रात सफारी कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इसमें गंभीर रूप से घायल गोविंद अग्रवाल 32 की जिला अस्पताल से वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। बुधवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने हादसे की सूचना परिवार वालों को दे दी है।
जानकारी के अनुसार रेणुकूट बिड़ला मार्केट निवासी गोविंद अग्रवाल पुत्र राजाराम अग्रवाल की इलेक्ट्रानिक्स की दूकान है। मंगलवार को दोपहर वह अपनी सफारी लेकर सर्विसिंग के लिए वाराणसी गया था। घर लौटते समय रात करीब 11 बजे पटवध स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप अचानक कार अनियंत्रित होकर एक गड्डे में पलट गई। हादसे में गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य मौके पर पहुंचे और घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में भर्ती करवाया। गंभीर हालत देख चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां भी हालत में सुधार न होने पर चिकित्सक ने उसे वाराणासी रेफर किया।
बताया जाता है कि एंबुलेंस उसे लेकर सुकृत पार तक गई थी कि गोविंद ने दम तोड़ दिया। इसके बाद उसके साथ गए लोग शव लेकर वापस जिला अस्पताल लौट आए। घटना की जानकारी मृतक के परिवार वालों को दे दी गई। बुुधवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में करा कर शव शव परिवार वालों को सौंप दिया गया।