फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने पीएम-सीएम को लिखा खून से खत

विज्ञापन
विज्ञापन
पदोन्नति, सेवा नियमावली, पुरानी पेंशन की बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने पीएम और सीएम को खून से खत लिखा। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले चाचा नेहरू पार्क में एकत्रित कर्मचारियों ने सरकार से उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश के नेतृत्व में हुई सभा में प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह ने कहा कि सफाई कर्मचारी संघ लगातार अपनी मांगों को लेकर आंदोलित हैं। इसके बावजूद शासन-प्रशासन उदासीन बना हुआ है। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के लिए अब तक सेवा नियमावली नहीं बनाई गई और न ही उनकी पदोन्नति की जा रही है। कर्मचारियों ने कैशलेस कार्ड बनाने, पदनाम पंचायत सेवक करने की भी मांग को प्रमुखता से उठाया। जिला मंत्री मानिकचंद व जिला कोषाध्यक्ष उमेश शर्मा ने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाती तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा। इस दौरान जिला कार्यवाहक अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष घोरावल रवींद्र कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष सदर देव आनंद पाठक, ब्लॉक अध्यक्ष कोन अजय कुमार, राजाराम दुबे, राकेश चौधरी, रविंद्र कुमार, रामप्रकाश, चंदन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें