फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: घर में घुस रहे युवक को पकड़ा गया तो फायरिंग करते हुए भाग निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के डूमरडीहा गांव में शुक्रवार रात एक घर में घुस रहे युवक को जब पकड़ा गया तो वह फायरिंग करते हुए भाग निकला। गोली चलने की खबर से खलबली मच गई। हालांकि पुलिस गोली चलने की बात से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली में तहरीर देते हुए डूमरडीहा निवासी सत्येंद्र ने कहा कि घर के आंगन में परिजनों के साथ सो रहे थे। आधी रात में युवक गमछा से चेहरा ढके हुए आया और बांस से बने दरवाजा को खोलने का प्रयास करने लगा। खटपट की आवाज सुनकर नींद खुल गई। युवक से पूछने का प्रयास किया तो वह सड़क की ओर भागते हुए उसने गोली चलाई। जब तक घर के लोग बाहर आते, युवक फरार हो गया था। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच की जा रही है। मौके पर डायल 112 पहुंच कर जानकारी लेने का प्रयास किया लेकिन गोली चलने की कोई भी जानकारी नहीं मिली। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें