फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बिल्ली जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर मिला साधु का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। बिल्ली जंक्शन ओवरब्रिज के नीचे प्लेटफॉर्म-3 पर शुक्रवार की रात साधु का शव मिला। वह एक दिन पहले से ही ओवरब्रिज के नीचे रह रहा था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है। बिल्ली जंक्शन के प्लेटफॉर्म-3 पर बृहस्पतिवार को एक साधु पहुंचा था। काफी देर तक फुट ओवरब्रिज के नीचे बैठा था। जीआरपी के जवानों ने रहने का कारण पूछा तो उसने बताया कि रात्रि में ट्रेन पकड़कर चला जाऊंगा। शुक्रवार देर शाम यात्रियों की नजर पड़ी तो साधु वहीं मृत हाल में पड़ा था। स्टेशन मास्टर ने सूचना मेमो के जरिए चोपन जीआरपी को दी। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें