जेई संगठन अनपरा का वार्षिक चुनाव ओबरा से आये चुनाव अधिकारी इं. अरविंद कुमार त्रिपाठी की देखरेख में हुआ। अन्य उम्मीदवारों के नाम वापस ले लेने के कारण सभी आठ पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसमें सचिन राज अध्यक्ष, सत्यम यादव उपाध्यक्ष, नित्यानंद सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ज्ञानेंद्र पटेल सचिव, मनोज कुमार पाल संगठन सचिव व डीएस यादव वित्त सचिव घोषित किये गये। इसके साथ ही अभी तक मीडिया प्रभारी का दायित्व निभा रहे सुरेश सिंह लेखा निरीक्षक के लिए निर्वाचित हुए। दीपक कुमार प्रचार सचिव बने। अयाज अहमद को मीडिया प्रभारी का कार्यभार सौंपा गया। साथ ही निवर्तमान अध्यक्ष हरिशंकर चौधरी को संरक्षक मंडल में शामिल करते हुए इन्हें साहूराम चौहान के साथ दूसरा संरक्षक बनाया गया। चुनाव अधिकारी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। मनेंद्र प्रसाद, मनोज दुबे, आशुतोष द्विवेदी, मनीष सिंह, मंगलेश सिंह, प्रवीण राय आदि मौजूद रहे।