फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दुग्धेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक व कलश यात्रा 14 को

विज्ञापन
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज नगर में स्थित शीतला मंदिर के पास मुख्य मार्ग पर स्थित भगवान दुग्धेश्वर महादेव मंदिर में 14 अप्रैल को रुद्राभिषेक एवं भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर मंदिर समिति व स्थानीय श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति के संयोजक कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि सुबह 10 बजे से रुद्राभिषेक प्रारंभ होगा। इसके बाद दोपहर 3 बजे से कलश यात्रा के साथ नगर भ्रमण होगा, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं व युवतियां शामिल होंगी। शाम 6 बजे से प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। रात्रि 9 बजे से भव्य जागरण कार्यक्रम आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें