फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रुद्राभिषेक पूजन का पूर्णिमा पर हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़ कसारी स्थित रामसरोवर के शिव मंदिर में सावन माह भर चले रुद्राभिषेक पूजन का पूर्णिमा पर समापन हुआ। पर्यावरण प्रदूषण से मुक्ति और वातावरण की शुद्धता के उद्देश्य से 251 जड़ी-बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी गई। आरती और पूजन के दौरान हर-हर महादेव के जयकारों से भिखारी बाबा आश्रम गूंज उठा।
विज्ञापन

आचार्य अमरेश मिश्र ने रुद्राभिषेक, हवन और आरती पूजन कराया। कार्यक्रम के संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि पूरे सावन माह रुद्राभिषेक पूजन और आरती का आयोजन किया गया, जिसका पूर्णिमा पर विधिवत समापन हुआ। उन्होंने बताया कि वातावरण को स्वच्छ और शुद्ध रखने के उद्देश्य से 251 जड़ी-बूटियों से तैयार हवन सामग्री से आहुति दी गई।
इस दौरान शिव शक्ति महिला मंडल और भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट के सदस्यों ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। कार्यक्रम में चिंता मौर्य, आदित्य केशरी, उषा, रिशिता, चिरौंजी, रामकृपा, मनीता, करुणा सिंह, उर्मिला देवी, सत्या, संगीता, परमानंद, कालो देवी, विमला देवी, हीरा, साधु और महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें