फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैदिक मंत्रोचार से वातावरण गूंजा, भक्तों की लगी भीड़

विज्ञापन
मंदिर परिसर में पूजन एवं यज्ञ मंडप की परिक्रमा करते लोग। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर ब्लॉक के बरैला में स्थित महादेव मंदिर परिसर में दूसरे दिन रविवार को वैदिक मंत्रोचार के साथ श्री अभिषेकात्मक रूद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीराम कथा ज्ञानयज्ञ का कार्यक्रम जारी रहा। भगवान शिव का पूजन-अर्चन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को सुबह दस बजे मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकली। श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश लेकर जैत, बरकरा पोखरा की परिक्रमा की। रविवार को यज्ञ स्थल पर पूजन-अर्चन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। हर-हर महादेव के उद्घोष से समूचा इलाका भक्तिमय हो गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिसकर्मी तैनात रहे। शाम को श्रीराम कथा सुनाई गई। यज्ञाचार्य सौरभ कुमार भारद्वाज ने बताया कि 21 मार्च को महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी और 22 मार्च को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन अपराह्न तीन बजे से शाम सात बजे तक हरिकथा प्रवचन होगा। पूजन अर्चन में मुकेश पांडेय, बृजबिहारी सिंह, डॉ. नीरज मिश्रा, नंदलाल केशरी, अखिलेश चतुर्वेदी, रवि प्रकाश पांडेय, इंद्रजीत सिंह, अनिल त्रिपाठी, पवन सिंह, अरविंद शरण सिंह, लक्ष्मी सिंह, प्रधान बच्चा प्रसाद, गणेश आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें