ट्रैक्टर से दबकर सोमवार की रात चैनपुर निवासी चालक अशोक कुमार की मौत से परिजनों में आक्रोश है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन मचबंधवा गांव पहुंचकर वाहन स्वामी के घर के सामने शव रखकर पूरी रात हंगामा करते रहे।
परिजन ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। चैनपुर निवासी चालक अशोक कुमार पुत्र मंगरू की मौत सोमवार की रात में हो गई थी। म्योरपुर पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद घरवालों को सौंप दिया।
परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार करने के बजाय ट्रैक्टर मालिक के घर मचबन्धवा गांव पहुंच गए। शव को दरवाजे पर रख दिया और मुकदमा दर्ज कराने की मांग करने लगे। 12 घंटे बाद पुलिस के आश्वासन पर परिजन शव दाह संस्कार करने पर राजी हुए।
मृतक की पत्नी सावित्री ने बभनी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। जिसपर ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
मृतक के घरवालों की तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हालांकि बाद में दोनों पक्ष आपस में सुलह-समझौता कर लिए हैं। - सदानंद राय, थाना प्रभारी-बभनी।
पवन कुमार
पवन कुमार