फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 24 हजार किसानों का माफ होगा 13 करोड़ रुपये बकाया बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनांचल के विद्युत वितरण खंड राबर्ट्सगंज एवं पिपरी के निजी नलकूप किसानों पर बिजली विभाग का 35 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। प्रदेश सरकार ने अप्रैल-2023 से नलकूप की बिजली फ्री करने का एलान किया है। इससे सोनांचल के 24 हजार निजी नलकूप किसानों का करीब 13 करोड़ रुपये बकाया माफ हो जाएगा। इसका सर्वाधिक लाभ राबर्ट्सगंज डिविजन के पांच ब्लॉक चतरा, नगवां, राबर्ट्सगंज, घोरावल व करमा ब्लॉक के निजी नलकूप लगाए किसानों को मिलेगा।
विज्ञापन

साल-दर-साल दैवी आपदाओं से कर्जदार हो गए किसान ट्यूबवेल का बिल भी जमा नहीं कर पा रहे। जिले के किसानों पर बिजली विभाग का 35 करोड़ से अधिक बिजली बिल बकाया है। बीते दो साल से किसान कभी सूखे की मार झेल रहे हैं तो कभी बेमौसम बारिश से फसलें खराब हो गई। प्रदेश सरकार ने गत पांच मार्च को कैबिनेट की बैठक में एक अप्रैल 2023 से निजी नलकूप किसानों के 100 प्रतिशत बिलों को माफ कर दिया है। सरकार के इस फैसले से जिले के 24 हजार से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा। विभागीय आंकड़ों के अनुसार राबर्ट्सगंज डिविजन में 20 हजार किसान निजी नलकूप वाले हैं। वहीं पिपरी डिविजन में ऐसे किसानों की संख्या चार हजार है। सरकार के फैसले से राबर्ट्सगंज डिविजन के 20 हजार निजी नलकूप किसानों का 10 करोड़ से अधिक का बिल माफ होगा। वहीं पिपरी डिविजन के चार हजार किसानों का करीब तीन करोड़ बिल माफ होगा। इस संबंध में पिपरी एक्सईएन सुजीत गुप्ता का कहना है कि शासन के निर्देशानुसार निजी नलकूप किसानों का बिल माफ किया जाएगा। पिपरी क्षेत्र के चार हजार किसानों को इसका लाभ मिलेगा।
राबर्ट्सगंज डिवीजन में 20 हजार से अधिक निजी नलकूप किसान लगाए हैं। विभाग की तरफ से निजी नलकूप किसानों का 10 करोड़ से अधिक का बिल माफ किया जाएगा। अप्रैल 2023 के बाद का बिजली बिल माफ होना है। -अमित गुप्ता, एआर/एसडीओ-बिजली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें