फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से मलबे में दब कर मजदूर की मौत हो गई। इस हादसे में घायल एक श्रमिक की हालत गंभीर है। घटना शुक्रवार दोपहर सीमा से सटे मध्यप्रदेश के मोरवा थाना क्षेत्र में हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मोरवा थाना के मेढ़ौली छठ घाट के समीप प्रवीण बंसल के मकान का निर्माण ठेकेदार राजेश वैश्य द्वारा कराया जा रहा था। दूसरी मंजिल की ढलाई हो चुकी थी। सेंटरिंग निकालने का कार्य किया जा रहा था। सेंटरिंग निकलते समय हादसा हो गया। इसमें देवधारी सिंह (21) पुत्र धीर सिंह एवं राजेंद्र वैश्य दोनों मजदूर दब गए। घायल देवधारी सिंह को निकाल कर इलाज के लिए भिजवाया गया। इस घटना में राजेंद्र वैश्य की मौत हो गई। राजेंद्र के शव को तीन घंटे चले रेस्क्यू के बाद निकाला जा सका। पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना था कि जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें