फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीत और नृत्य से बताई समाज में महिलाओं की भूमिका

विज्ञापन
रेणुकूट आदित्य बिडला इंटर कालेज में महिला समानता दिवस पर शामिल लोग। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
आदित्य बिड़ला इंटर कॉलेज रेणुकूट में शुक्रवारको महिला समानता दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों और शिक्षकों ने नृत्य-गीत आदि की मोहक प्रस्तुतियां दी। समाज में महिलाओं की भूमिका को प्रदर्शित करते हुए सशक्तीकरण की बात कही।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि हिंडाल्को स्कूल की प्रबंधक वनिता वनिता वासनिक और विशिष्ट अतिथि हिंडाल्को की नगर प्रशासक मेजर सीमा चहल शुक्ला, प्रचार-प्रसार विभाग के यशवंत कुमार व प्रशांत श्रीवास्तव मौजूद रहे। प्रधानाचार्य दयानंद शुक्ल ने स्वागत किया। विद्यालय के सत्येंद्र सिंह, विवेक पांडेय, विवेक शुक्ला और जय प्रकाश यादव ने अपनी प्रस्तुतियों से चार चांद लगाया। संचालन जलज मालवीय ने किया। विद्यालय कार्यालय के श्याम नारायण चौबे ने महिला समानता दिवस पर आधारित गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। मेजर सीमा ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के परेड का नेतृत्व किया है। इसके लिए उन्होंने हिंडाल्को संस्थान के मुखिया एन. नागेश और एचआर प्रमुख जसबीर सिंह का आभार जताया। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य विजय भागवत पाटिल ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें