महिला समानता दिवस पर शुक्रवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में गोष्ठी हुई। निबंध और भाषण प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि महिला हमारे समाज के निर्माण की आधार स्तंभ है। उनके सकारात्मक योगदान के बिना हम एक विकसित व समुन्नत समाज के निर्माण की कल्पना भी नहीं कर सकते। हम अपने समाज में महिलाओं को पुरुषों के समान समानता का दर्जा दें और उन्हें उचित सम्मान प्रदान करें। महिलाओं में उद्यमिता का विकास शीर्षक पर हुई भाषण प्रतियोगिता में बीए की छात्रा आशा ने प्रथम हासिल किया।
निबंध प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा आशा और शिवानी सिंह ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। इस मौके पर मिशन शक्ति के संयोजक डॉ. संतोष कुमार सैनी, डॉ. राधाकांत पांडेय, डॉ. किशोर सिंह, डॉ. मीरा यादव, डॉ. महेंद्र प्रकाश, डॉ. विकास, डॉ. उपेंद्र कुमार, डॉ. किरन सिंह, डॉ. राजेश प्रसाद, अमूल्य कुमार सिंह, डॉ. विभा पांडे, डॉ. महीप कुमार, डॉ. विजय प्रताप सिंह यादव, डॉ. वैशाली शुक्ला आदि मौजूद रहे।