रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित रेलवे क्रॉसिंग को ट्रैक मेंटिनेंस के लिए दो दिन के लिए बंद किया जाएगा, 9 और 10 मार्च को सोनभद्र रेलवे स्टेशन के पास रॉबर्ट्सगंज-रामगढ़ मार्ग पर स्थित क्रॉसिंग बंद रहेगा, इसकी जानकारी सीनियर सेक्शन इंजीनियर/रेल पथ उत्तर मध्य रेलवे चुर्क की तरफ से जिलाधिकारी को दी गई है।
पत्र के माध्यम से बताया की नौ मार्च और 10 मार्च को रेलवे स्टेशन सोनभद्र के पास समपार संख्या 37/बी किमी केएम 168/23-25 पर ट्रैक मेंटिनेंस का कार्य किया जाना है। जिस कारण समपार संख्या 37/बी सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक रोड ट्रैफिक आवागमन के लिए स्थायी रूप से बंद रहेगा।
दूसरी तरफ रंगो के त्योहार होली से दो दिन पहले क्रॉसिंग बंद किए जाने की सूचना से लोगों में रोष हैं। इससे पहले दीपावली के दौरान क्रॉसिंग बंद किया गया था। इससे व्यवसायियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। रेलवे प्रशासन से लोगों ने होली बाद ट्रैक मेंटीनेन्स कार्य कराए जाने की मांग की है।