फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Robertsganj Lok Sabha Result 2024: सपा के छोटेलाल सांसद निर्वाचित, NDA की रिंकी को 129234 मतों से दी शिकस्त

Tue, 04 Jun 2024 09:54 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

Robertsganj Lok Sabha Result 2024: दोपहर बाद रुझानों में एकतरफा बढ़त के बाद सपाई खुशी से झूम उठे। मतगणना समाप्ति के बाद देर शाम छोटेलाल खरवार पार्टी नेताओं के साथ राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज पहुंचे और जीत का प्रमाण पत्र लिया।
विज्ञापन
छोटेलाल को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट पर सपा के छोटेलाल खरवार सांसद निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने एनडीए की रिंकी कोल को 129234 मतों के अंतर से करारी शिकस्त दी। छोटेलाल को 465848 मत प्राप्त हुए। वहीं रिंकी कोल 336614 मत ही प्राप्त कर सकीं। बसपा यहां तीसरे स्थान पर रही। 

विज्ञापन


चुनाव में 19 हजार से अधिक मतदाताओं ने नोटा का उपयोग किया। वह पांचवें स्थान पर रहा है। सुबह करीब आठ बजे से राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज लोढ़ी में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना आरंभ हुई। हर चक्र की गणना के साथ प्रत्याशी और समर्थकों की धड़कन बढ़ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव में इस बार कुल 12 प्रत्याशी मैदान में थे, लेकिन सपा और अपना दल-एस के बीच ही मुख्य लड़ाई बनी रही। पहले चक्र की गणना के साथ सपा को बढ़त मिलनी शुरू हुई तो अंतिम तक बरकरार रही। सपा के पदाधिकारी व वरिष्ठ नेता पार्टी कार्यालय से ही मतगणना स्थल की गतिविधियों पर नजर लगाए हुए थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें