डाला। हौसला बुलंद चोरों ने डाला पुलिस चौकी से चंद दूरी पर स्थित इलाहाबाद बैंक कोटा में रविवार की रात चोरी कर पुलिस के कार्यप्रणाली की पोल खोल कर रख दी। टार्च की रोशनी मेें खिड़की काट कर चोर बैंक के अंदर घुसे और दो मानिटर लेकर फरार हो गए। सोमवार को बैंक कर्मियों को घटना की जानकारी हुई। बैंक कर्मियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।
रविवार की अर्धरात्रि के बाद चोर राड से बैंक में लगे लोहे कि खिड़की काटकर अंदर घूस गए और सर्वर रूम में रखे दो मानिटर लेकर फरार हो गए। सोमवार को बैंक खुलने पर शाखा प्रबंधक अपने कर्मचारियों के साथ सर्वर रूम में गए तो मानिटर गायब थे। खिड़की के पास लगे पर्दा को हटाया तो कटी थी। शाखा प्रबंधक ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज के अनुसार चोर टार्च कि रोशनी में मानिटर उठाता दिख रहा। उधर, चोरी की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग बैंक पहुंच गए। मौके पर मौजूद कई लोगों का कहना था कि जब पुलिस चौकी से महज सौ मीटर की दूरी पर बैंक में चोरी हो गई थी तो आम आदमी कैसे सुरक्षित रहेगा यह सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। शाखा प्रबंध अशोक कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना जानकारी बैंक के उच्चाधिकारियों और पुलिस को दे दी गई है। चोपन थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने कहा कि शाखा प्रबंधक की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। कहा कि जल्द ही चोरों को पकड़ कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।