फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: धू-धूकर जली रोडवेज की बस, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज। झारखंड व छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर स्थित हरपुरा ग्राम पंचायत रामलीला मैदान में खड़ी यूपी रोडवेज की बस में शनिवार की रात आग लग गई। धू-धूकर जलती बस को देख अफरा तफरी मच गई। बस के अंदर सो रहे चालक और परिचालक ने कूदकर जान बचाई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाय। आग कैसे लगी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना में बस का अगला हिस्सा जलकर नष्ट हो गया है। सोनभद्र डिपो के एआरएम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

रोडवेज की बस रोजाना सुबह बैरखड़ से बनारस के लिए जाती है। शनिवार की रात करीब साढ़े 10 बजे बनारस से लौटने के बाद चालक धर्मेंद्र प्रसाद ने बस को रोज की तरह हरपुरा गांव के रामलीला मैदान में खड़ा कर दिया। खाना खाने के बाद चालक धर्मेंद्र और परिचालक अनिरुद्ध बस के अंदर सो गए। रात्रि लगभग एक बजे बस जलने से उन्हें घुटन महसूस हुई। तब देखा कि बस में आग लग गई है। शोर मचाते हुए ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग बुझाया। हालांकि तब तक बस जल चुकी थी। रविवार की सुबह जानकारी पाकर सोनभद्र डिपो के एआरएम विश्राम प्रसाद मौके पर पहुंचे और छानबीन की।
एआरएम ने बताया कि बस में किन परिस्थितियों में आग लगी, कहा नहीं जा सकता। आग से बस का इंजन, केबिन, शीशा, सीट आदि जलने से करीब दो लाख की क्षति हुई है। इसकी सूचना थाने को अज्ञात लोगों के खिलाफ लिख कर दी गई है। वहीं थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रार्थना पत्र के तहत समुचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर घटना की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

कच्चे मकान में लगी आग, गृहस्थी का सामान जला
दुद्धी। क्षेत्र के ग्राम लीलासी में रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक कच्चे मकान में आग लग गई। अगलगी से घर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर आग पर काबू पाया।
लीलासी चौराहा स्थित शांति देवी का कच्चा मकान था। रविवार की दोपहर अचानक घर का एक हिस्सा धू-धूकर जलने लगा। राहगीरों की नजर पड़ी तो वह शोर मचाने लगे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। शोरगुल होने पर गांव के विनोद गोंड, सुखलाल, उज्ज्वल, सोनू आदि मौके पर पहुंच आग बुझाने में जुट गए। महिला के पड़ोसी मानसिंह गोंड के सबमर्सिबल से जब तक आग बुझाया जाता। महिला के घर में रखा बिस्तर, कपड़ा, अनाज सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। हेड कांस्टेबल राजीव कुमार यादव व मृत्युंजय सिंह ने आग बुझाने में ग्रामीणों की मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें