फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस, की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग को लेकर राज्य कर्मचारियों ने रविवार को नगर में मशाल जुलुस निकाला। पीडब्ल्यूडी संघ भवन से शुरू हुआ मशाल जुलूस नगर के विभिन्न इलाकों से गुजरा। इस दौरान कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन के समर्थन में जमकर नारे लगाए। 23 मई को आ रही पेंशन जागरुकता यात्रा के स्वागत को भी सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेतृत्व में निकले मशाल जुलूस में अलग-अलग विभागों के कर्मचारी संगठन शामिल हुए। पीडब्ल्यूडी से जिला पंचायत कार्यालय, दरोगाजी की गली, मेन चौक, स्वर्ण जयंती चौक होते हुए पुन: संघ भवन पर पहुंचकर समाप्त हुआ। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन लागू नहीं किया जाता तक तक आंदोलन व प्रर्दशन जारी रहेगा। बताया कि संसद के आगामी मानसून सत्र के दौरान पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संसद भवन का घेराव भी किया जाएगा। इस दौरान एआईआरएफ के अध्यक्ष राममनी सारस्वत, राजीव शुक्ला, राजेश सिंह, अवनीश कुमार दुबे, संतोष कुमार, जितेंछद्र तिवारी, रविभूषण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें