फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कहीं पानी तो कहीं गैस लाइन के लिए खोदी सड़क, भूल गए मरम्मत करना

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज नगर में गैस पाइप लाइन खुदाई करने से बना गड्ढा। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में गैस लाइन और पेयजल लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कें अब लोगों के लिए मुसीबत बन गई हैं। नगर के कई वार्डों में पाइपलाइन डालने के बाद गड्ढों को महज मिट्टी से भरकर छोड़ दिया गया है। इससे इंटरलॉकिंग और आरसीसी सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। गहरे गड्ढों के कारण आए दिन बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं, जबकि चार पहिया वाहन भी फंस रहे हैं। छह-सात माह से चल रहे कार्य के बावजूद सड़कों की मरम्मत नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
विज्ञापन

नगर के विभिन्न वार्डों में गैस पाइपलाइन बिछाने का काम पिछले कई महीनों से चल रहा है। पाइपलाइन डालने के लिए सड़कों को खोदा गया, लेकिन काम पूरा होने के बाद उनकी मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया गया। कई स्थानों पर गड्ढों में मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। इससे सड़कें ऊबड़-खाबड़ हो गई हैं और आवागमन में परेशानी हो रही है। बारिश के बाद गड्ढों में पानी और कीचड़ भरने से स्थिति और खराब हो गई है। वाहन चालकों को सड़क पर बने गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों के गिरने का खतरा बना रहता है।
कई जगह गड्ढों को चिह्नित करने के लिए स्थानीय लोगों ने पेड़ों की हरी टहनियां डाल रखी हैं, ताकि राहगीर सावधान हो सकें। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। रहवासियों का कहना है कि सड़क खोदने के बाद उसकी समुचित मरम्मत कराना संबंधित कार्यदायी संस्था की जिम्मेदारी है। शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

वार्ड में गैस पाइपलाइन डालने के बाद सड़क को ठीक से नहीं बनाया गया है। गड्ढों के कारण बाइक से आवागमन करना मुश्किल हो गया है। छह-सात माह से काम चल रहा है, लेकिन कई स्थानों पर सड़क की मरम्मत नहीं हुई। जिम्मेदारों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।-राजन गुप्ता, न्यू कॉलोनी
नगर में गैस लाइन के कीचड़युक्त गड्ढे दिखाई नहीं देते। कई बार बाइक सवार गिरकर चोटिल हो चुके हैं। दुर्घटना से पहले समस्या का समाधान जरूरी है। इंटरलॉकिंग सड़क खोदने के बाद केवल मिट्टी डालकर छोड़ दी गई है। चार पहिया वाहन भी कई बार गड्ढे में फंस जाते हैं।- अलताफ, रॉबर्ट्सगंज
राहगीरों को सावधान करने के लिए गड्ढों में पेड़ की टहनियां डालनी पड़ रही हैं। शिकायत के बावजूद मरम्मत नहीं होना गंभीर लापरवाही है। जल्द सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो स्थानीय लोगों के साथ विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। आवागमन की समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।- विजय कुमार, अंबेडकर नगर, रॉबर्ट्सगंज
नगर की सड़कें पेयजल एवं गैस पाइपलाइन डालने और गड्ढों की मरम्मत नहीं करने से वार्ड की सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। संबंधित विभाग को सड़क की मरम्मत करने का भी एग्रीमेंट में है, लेकिन विभाग की अनदेखी के कारण रहवासियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।- आजाद खान, रॉबर्ट्सगंज

खोदाई करने वाली संस्थाओं को कार्य पूरा होने के बाद पूर्ववत सड़क बनाने के निर्देश दिए गए हैं। कार्य से पहले संस्था से सिक्योरिटी राशि जमा कराई गई है। तय समय सीमा में (खोदने के एक महीने)खोदी गई सड़कों की पूर्व की तरह मरम्मत नहीं कराई जाती, तो सिक्योरिटी राशि जब्त कर मरम्मत व समुचित कार्रवाई की जाएगी।- मुकेश कुमार, ईओ नगर पालिका

रॉबर्ट्सगंज नगर में गैस पाइप लाइन खुदाई करने से बना गड्ढा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें