घोरावल में व्यापारियों के साथ विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्या। संवाद
घोरावल। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार के आवास पर शुक्रवार की रात विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्या ने पारियों और स्थानीय लोगों की बैठक की। इसमें बिजली, पानी और सड़क की शिकायतें लोगों ने उठाईं। विधायक ने उनकी समस्याओं का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विधायक ने बताया कि सड़कों के लिए 2 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया गया है। व्यापारियों ने कहा कि बिजली कटौती बड़ी समस्या है। इसके समाधान के लिए केवली फीडर को गुरुदेव नगर पॉवर हाउस से जोड़ा जाए। घोरावल में रोडवेज बस स्टेशन का काम पूरा कराने और मिर्जापुर, वाराणसी, प्रयागराज के लिए बसों का संचालन शुरू कराने की मांग की। सड़कों की मरम्मत और स्ट्रीट लाइन लगवाने की भी मांग उठाई।
विधायक ने बताया कि सड़कों के निर्माण और प्रकाश की व्यवस्था के लिए नगर विकास-शहरी समग्र विकास और ऊर्जा/अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग को 2 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया गया है। इसके तहत मंडी गेट से रोडवेज उत्तरी गेट तक सीसी रोड का चौड़ीकरण कराया जाएगा।
इसके अलावा 10 स्थानों पर दो करोड़ रुपए से सीसी रोड, नाली, और धर्मशाला का सुंदरीकरण कराने के साथ स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि केवली फीडर को गुरुदेव नगर से जोड़ने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख मधुसूदन सिंह, पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार, प्रकाशचंद्र अग्रहरि, प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप वर्मा, कृष्णकुमार उमर, आनंद पटेल, राजीव कुमार आदि थे।