फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क मरम्मत के लिए विधायक ने किया श्रमदान

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज ब्लॉक के बेठीगांव गांव में सड़क मरम्मत का शुभारंभ करते विधायक भूपेश चौबे। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर विधायक भूपेश चौबे ने शनिवार को पन्नूगंज रोड-बेठीगांव संपर्क मार्ग के गड्ढा मुक्ति के लिए श्रमदान कर कार्य का शुभारंभ किया। साथ में ग्रामीणों ने भी श्रमदान किया। विधायक ने पीडब्ल्यूडी के जेई को सड़क पर बने गड्ढो में सोलंग भरवाने और जलनिकासी के लिए निर्देश दिया। आश्वासन दिया कि बरसात बाद सड़क का निर्माण करा दिया जाएगा। पन्नूगंज संपर्क मार्ग स्थित खड़ंचा पुल से बेठिगांव तक करीब ढ़ाई किलोमीटर संपर्क मार्ग पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गया है। सड़क पर बने एक से डेढ़ फीट गड्ढों में फंसकर लोग चोटहिल हो रहे हैं। हल्की सी भी बारिश होने पर उक्त संपर्क मार्ग पर कीचड़ फैलने से फिसलन हो जाती है, इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतें हो रही है। उक्त संपर्क मार्ग केे मरम्मत के लिए बीते दिनों ग्रामीणों का एक प्रतिनिधि मंडल सदर विधायक से मिलकर ज्ञापन सौंपा था। ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सड़क मरम्मत कराने के लिए निर्देश दिया। शनिवार को सड़क पर बने गड्ढों को भरने का काम शुरू किया गया। जिसका सदर विधायक ने श्रमदान कर शुभारंभ किया। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के संबंध में सवाल करने पर विधायक ने आश्वस्त किया कि बरसात बाद सड़क का निर्माण कार्य करा दिया जाएगा। अभी सड़क पर बने गड़्ढों को भरने काम होगा। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी के जेई श्रवण कुमार, अनूप तिवारी, विजय कुमार मिश्रा, नंद कुमार तिवारी, नागेश्वर तिवारी, सीताराम कुशवाहा, भगवान मौर्या, दिनेश मौर्या, जगन्नाथ मौर्या, बबलू केशरी, मदन केसरी, साजन कनौजिया, मिलन कनौजिया, उपेंद्र मौर्या, लल्लन मौर्या, विजेंद्र मौर्या, बाबूलाल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें