फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में फिर हुई झमाझम बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/केकराही/दुद्घी। जिले में शुक्रवार की भोर में और दोपहर में झमाझम हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। नगर क्षेत्र में जलजमाव होने तथा घरों में पानी घुसने से लोगों को काफी फजीहत हुई। वहीं बारिश होने से उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत ली। बारिश होने से एक तरफ किसान धान की नर्सरी डालने में जुटे है तो दूसरी तरफ खेतों में पानी जमा होने से सब्जी की खेती बर्बाद हो रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार की भोर और दोपहर में बारिश होने से राबट्र्सगंज नगर में नवीन सब्जी मंडी के सामने, धर्मशाला चौक, नई बस्ती, पूरब मोहाल, पन्नूगंज मार्ग पर पानी जमा हो गया। भोर में हुई बारिश से नाली का गंदा पानी जगह-जगह सड़क पर जमा हो गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। महिला थाना के समीप बारिश का पानी दुकान में घुसने से रहवासियों को परेशानी हुई। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के बढ़ौली और सिरपालपुर संपर्क मार्ग पर बने एक से डेढ़ फुट के गड्ढे में पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। बता दें कि दो दिन से तेज धूप होने तथा उमस से लोगों का हाल बेहाल था। शुक्रवार को हुई बारिश से उमस से राहत मिली। केकराही: क्षेत्र में एक सप्ताह से रुक -रुक कर हो रही बारिस से जनजीवन अस्त ब्यस्त हो गया है। गांवों में गलियों में नालियों में पानी जमा है। ग्राम पंचायतों में बनी नालियां भी जाम हो गई है। जिसकी साफ-सफाई नही हो पा रही है। ग्रामीण बुधिराम , सियाराम, शंकर, जमुना, रामचन्द्र, आदि लोगों ने बताया कि यदि अब बारिश नही रुकी तो कच्चे घर भी गिर सकते है। केकराही प्रधान आशा केशरी ने बताया कि हमारे यहां चार सफाई कर्मी है जिनकी ड्यूटी कोरोना/शौचालय सत्यापन में अन्यत्र लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें