फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटनाओं में छात्रा समेत दो लोगों की मौत

Wed, 20 Jul 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर इलाके में मंगलवार रात व बुधवार दोपहर हुए सड़क हादसे में एक छात्रा समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया।पहली घटना मंगलवार की रात अंबेडकर नगर इलाके के मुख्य मार्ग पर हुई। विंध्यनगर (मप्र) से वाराणसी जा रही यूपी रोडवेज की बस ने साइकल सवार राजीक शेख (30) को रौंद दिया। राजीक की मौके पर मौत हो गई। मृतक मूल रूप से मप्र के शिवनी का रहने वाला था और अंबेडकर नगर के रहवासी सुशील कुमार के घर में किराए पर रहता था।
विज्ञापन


हादसा उस वक्त हुआ जब कुछ घरेलू सामान लेने के लिए साइकल से निकला था। पुलिस ने बस का कब्जे में ले लिया। दूसरी घटना बुधवार दोपहर इसी इलाके के मुख्य मार्ग पर एनसीएल खड़िया कोयला परियोजना के पानी टंकी के पास हुई। बताते हैं कि अंबेडकर नगर के रहवासी सुरेंद्र सिंह की पुत्री अनुष्का सिंह (09) खड़िया परियोजना के आवासीय क्षेत्र में स्थित डीएवी स्कूल में कक्षा चार की छात्रा थी। दोपहर स्कूल से वह घर लौट रही थी इसी दौरान एक स्कूल बस ने उसे कुचल दिया। घटना के बाद बस चालक बस लेकर फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें