फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी स्थित वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप आगे जा रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। घटना में पिकअप सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बुधवार की सुबह पिकअप म्योरपुर से राबर्टसगंज की ओर जा रही थी। परासपानी स्थित केशवराम महाविद्यालय के समीप पिकअप की आगे जा रहे अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मोहम्मद मकसूद (45) जुमई निवासी की मौत हो गई। जबकि मृतक के दामाद सद्दाम (27) व चालक संतोष (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पंहुची डाला व चोपन पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। चिकित्सकों ने सद्दाम को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बभनी : स्थानीय थाना क्षेत्र के आसनडीह पैट्रोल पम्प के पिकअप और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमे एक युवक घायल हो गया। श्याम बिहारी 32 निवासी बसकट्टा आसनडीह से दुद्धी की तरफ बाइक से जा रहा था। दूसरी तरफ से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप की उससे भिड़ंत हो गई। जिसमें श्याम बिहारी घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी बभनी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें