फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करमा ब्ला में 19 गावों को शामिल करने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुपर। न्याय पंचायत बट बंतरा के 19 गांवों को राबर्ट्सगंज ब्लॉक से अलग कर नवनिर्मित करमा ब्लाक में शामिल किए जाने के विरोध किया जाएगए। इसके लिए क्षेत्र के ग्राम प्रधान, बीडीसी एवं प्रबुद्ध लोगों की उपस्थिति में बुधवार को सर्वदलीय संघर्ष समिति का गठन किया गया। संघर्ष समिति में राजकुमार वर्मा को अध्यक्ष, कमलेश सिंह कुशवाहा को महामंत्री, सुदामा सिंह एवं हरिहर चौहान को संरक्षक, श्यामसुंदर चौहान एवं उमाशंकर सिंह को सलाहकार बनाया गया। इनके अलावा शिवनारायण चौहान एवं सुनील कुमार उर्फ पप्पू को उपाध्यक्ष, प्रेम प्रकाश प्रजापति, रामकेश पनिका, शिव दास प्रजापति, इकबाल अहमद, एवं मुस्ताक अली को सचिव बनाया गया है। क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान एवं बीडीसी को पदेन सदस्य बनाया गया है। बैठक में बट बंतरा के सभी 19 गावों को राबर्ट्सगंज ब्लॉक में ही रखे जाने को लेकर आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया। चेतावनी दी गई कि मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखा जाएगा। ज्ञात हो, 28 अगस्त 2001 को ऐसे ही सर्वदलीय संघर्ष समिति ने काफी लंबी लड़ाई के बाद मिर्जापुर जिले से अलग कर न्याय पंचायत बट बंतरा के 19 गांवों को सोनभद्र में शामिल कराने में सफलता प्राप्त की थी। इसके बाद 24 दिसंबर 2006 को ही तत्कालीन जिलाधिकारी के यहां क्षेत्र के लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। अब जबकि लोगों को यह पता चला कि बट बंतरा के 19 गांवों को नवगठित करमा ब्लॉक में शामिल किया जा रहा है, तो लोगों ने आंदोलन का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें