फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में दर्दनाक हादसा: बोलेरो और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर; रेफर

Thu, 05 Jun 2025 10:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

UP Accident News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में हादसे में तीन लोग घायल हुए थे। पुलिस ने तीनों को अस्पताल भिजवाया, यहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, तीसरे की हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सोनभद्र में दर्दनाक हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Road Accident in Sonbhadra: सोनभद्र के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के सोनवट गांव स्थित विद्यालय के पास राबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर गुरुवार की रात करीब 9:15 बजे एक बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान जहांगीर अंसारी (23) और रोजन अंसारी (24) के रूप में हुई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए सरफराज अंसारी (55) को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

तीनों लोग रायपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के निवासी हैं। बोलेरो की टक्कर के समय राबर्ट्सगंज से अपने गांव लौट रहे थे। सोनवट विद्यालय के पास अचानक सामने से आ रही बोलेरो से उनकी बाइक की टक्कर हो गई, जिससे जहांगीर और रोजन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


दर्दनाक हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घायल सरफराज अंसारी को इलाज हेतु तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें