मृतक के जेब में मौजूद मोबाइल से राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी। उसकी पहचान कल्लू पाल (50) निवासी लतीफपुर थाना अहरौरा के रूप में हुई। उसके पास मौजूद बैग में नई साड़ी और मिठाई मिला है। बताया जा रहा है कि वह शादी समारोह में शामिल होने अपने रिश्तेदार के घर रॉबर्ट्सगंज जा रहा था।
मौके पर पहुंची सुकृत चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सदर कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्कूटी चला रहे युवक सुनील को हाथ में चोटें आई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।