UP Accident News: यूपी के सोनभद्र में दर्दनाक हादसे में चालक की माैत हो गई। वह काफी समय से पिकअप के अंदर फंसकर कराहता रहा। लोग उसे बचाने की मशक्कत कर रहे थे लेकिन असफल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Road Accident in Sonbhadra: सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के सिंदुरिया-जुगैल मार्ग पर शुक्रवार की सुबह टीपर और पिकअप वाहन में टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक ने दम तोड़ दिया। वह काफी देर तक केबिन में ही फंसा रहा। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बताते हैं कि एक टीपर शुक्रवार की सुबह सिंदुरिया से जुगैल की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप से सिंदूरिया पेट्रोल पंप के पास टक्कर हो गई। आमने-सामने की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
पिकअप चालक अंदर ही फंसा रह गया। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चालक की पहचान रामबली (45) के रूप में हुई। वह कोटा ग्राम पंचायत के रानीताली का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।