फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में दर्दनाक हादसा: खाई में पलटी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, तीन बच्चों समेत 16 लोग घायल; 13 रेफर

Sat, 25 Oct 2025 10:17 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: यूपी के सोनभद्र जिले में दर्दनाक हादसे की सूचना पाकर माैके पर जुगैल थाने की पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। 13 लोगों की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज करवाते घायल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Accident News: सोनभद्र जुगैल थाना क्षेत्र के पहाड़ी मार्ग पर शुक्रवार की देर रात श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन बच्चों समेत 16 लोग घायल हो गए। सभी घायल जमुअल गांव के निवासी हैं, जो प्रसिद्ध जिरही माता मंदिर से दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे। चोपन सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद 13 घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


पिकअप वाहन में 20 से अधिक सवारियां बैठी थीं। पहाड़ी मोड़ पर चालक का वाहन से नियंत्रण हटते ही वाहन सड़क किनारे पलटकर खाई में चला गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजवाया। 

विज्ञापन

मची चीख-पुकार

सीएचसी चोपन में डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर 13 लोगों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि घायलों में किसी की हालत नाजुक नहीं है, अधिकतर को सिर और सीने में चोट आई है।

सूचना मिलते ही सीओ ओबरा हर्ष पांडेय ने चोपन सीएचसी पहुंचकर घायलों से घटना की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें